सिंघम IPS शिवदीप लांडे संभालेंगे सारण DIG का प्रभार

छपरा। गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की है। तिरहुत रेंज के आईजी शिवदीप वामनराव लांडे को सारण जिले के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह निर्णय तब लिया गया जब 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास वर्मन की प्रतिनियुक्ति भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में कर दी गई। विकास वर्मन की सेवाओं को गृह मंत्रालय को सौंप दिया गया है और उनकी नई नियुक्ति अगले पांच वर्षों के लिए प्रभावी होगी।
विकास वर्मन के पद छोड़ने के साथ ही शिवदीप वामनराव लांडे तत्काल प्रभाव से सारण डीआईजी के कार्यभार संभालेंगे। इस परिवर्तन से क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद है।
लांडे की सशक्त और प्रभावी नेतृत्व क्षमता के चलते सारण में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है । अधिसूचना में इस बात का जिक्र है कि प्रतिनियुक्ति के आधार पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्षों की अवधि या अगले आदेश तक जो भी पहले हो के लिए नियुक्त किये जाने के फलस्वरूप 2008 बैच के आईपीएस विकास वर्मन पुलिस उप महानिरीक्षक सारण क्षेत्र छपरा को उक्त पद पर प्रभार ग्रहण करने के लिए वर्तमान पद का प्रभार त्याग करने की तिथि से विरमित करते हुए उनकी सेवाएं गृह मंत्रालय भारत सरकार को सौंपी जाती है।
बता दें कि विकास वर्मन पहले पटना में डीआईजी प्रशासन के पद पर कार्यरत थे। बेहतर व्यवहार कुशल वाले IPS के रूप में उनकी चर्चा होती है। वो मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। आईपीएस विकास बर्मन सीवान, सीतामढ़ी, नवादा, समस्तीपुर सहित कई जिलों में एसपी रह चुके हैं।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान



