सारण में सर्विस वोटर डाक के माध्यम से सील्ड लिफाफे में भेजेंगे मतपत्र

छपरा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर सर्विस वोटर्स (सेवा मतदाता) को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टमपद्धति से पोस्टल बैलट उपलब्ध कराया गया है। अपना मत अंकित करने के उपरांत सेवा मतदाता सील्ड लिफाफे में डाक के माध्यम से मतपत्र को भेजेंगे।
इस प्रक्रिया के व्यवस्थित क्रियान्वयन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। इस बैठक में कोषागार पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रधान डाकघर छपरा के जनसंपर्क निरीक्षण शामिल थे।
पोस्ट आफिस को प्रतिदिन दो विशेष थैला तैयार करना होगा। एक थैला में सारण लोकसभा एवं दूसरे थैला में महाराजगंज लोकसभा से संबंधित मतपत्रों के सील्ड लिफाफे को डालकर प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे कोषागार में इसे अचूक रूप से उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। उक्त अवसर पर राजनीतिक दलों/प्रत्याशियों के प्रतिनिधि कोषागार में उपस्थित रहकर इस प्रक्रिया का प्रतिदिन अवलोकन कर सकते हैं।
यह प्रक्रिया 3 जून के अपराह्न 3 बजे तक जारी रहेगी। अर्थात 3 जून को अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त सभी डाक मतपत्रों को प्रतिदिन कोषागार में जमा कराया जायेगा। 3 जून को अपराह्न 3 बजे के बाद डाकघर में प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों को 4 जून को मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व (पूर्वाह्न 8 बजे से पूर्व)बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर संबंधित लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को हस्तगत कराया जायेगा।
मतगणना प्रारंभ होने के उपरांत प्राप्त होने वाले डाक मतपत्र अमान्य होंगे अर्थात इन्हें मतगणना में शामिल नहीं किया जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







