सारण की बेटी जूही ने BPSC में लहराया सफलता का परचम, दुबारा बनी ऑफिसर

छपरा। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 67वीं परीक्षा रिजल्ट में छपरा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थीयों ने सफलता का परचम लहराया है। सारण जिले के जूही कुमारी 870वां रैंक हासिल कर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनी है।
अपनी मेहनत पर भरोसा रखने वाले को सफलता बार बार मिलती है । इसके पहले बीपीएससी की परीक्षा में आरडीओ के पद पर चयनित मढ़ौरा नगर क्षेत्र की वार्ड 15 निवासी अनिरुद्ध प्रसाद की पुत्री जूही कुमारी ने 67 वीं बीपीएससी में 870वां रैंक के साथ अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के रूप में चयनित हुई है।
सब्जी मार्केट साधू शरण नगर की निवासी जुही कुमारी की सफलता पर उसके भाई पंकज कुमार गुप्ता, डा. चंदन कुमार गुप्ता सहित उसके परिजनों में हर्ष का माहौल है। जूही कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और अपने परिजन के सहयोग को दिया है।
जूही ने कहा कि ग्रामीण लड़कियों के लिए सफलता प्राप्त करना मुश्किल नही है। परिजनों का सहयोग अगर मिले तो लड़किया बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकती है। जूही कुमारी की सफलता को लेकर नगरवासियों ने भी जूही और उसके परिजन को बधाई दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







