श्रीलंका में उग्रवादी हमला में शहीद सारण के लाल को CRPF जवानों ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर से सीआरपीएफ के जवानों ने पहुंच शहीद की विधवा को किया सम्मानित
छपरा। सारण जिले के मशरक के बंसोही गांव के सीआरपीएफ का जवान जो 17 अगस्त 1988 में श्रीलंका में लिट्टे उग्रवादी संगठनों के द्वारा बम विस्फोट में शहीद हो गया था। उसकी शहादत दिवस पर मुजफ्फरपुर से पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद जवान बबन साह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी वहीं शहीद की विधवा वीर शहीद गीता देवी और मां फूलमती देवी को सलामी दी।
दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनके पंचायत के बंसोही गांव के हरिहर साह के पुत्र बबन साह श्रीलंका में लिट्टे उग्रवादियों के द्वारा बम विस्फोट में 17 अगस्त 1988 में शहीद हो गए थे जिनकी शहादत दिवस पर मुजफ्फरपुर से पहुंचे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र से जवानों में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, हवलदार जे एस तिवारी, मणी कांत कुमार, राकेश तिवारी ने शहीद के दरवाजे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
वहीं शहीद की विधवा और मां का हालचाल जाना। मौके पर उपस्थित सभी ने कहां कि हमें देश के लिए शहीद होने वालों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बलिदान व्यर्थ नहीं जानें देना चाहिए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहीद जवान श्री लंका में उपद्रव में शांति सेना के रूप में गये थें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



