छपरा

शोषण के अंधेरे से आज़ादी की ओर ‘नया सवेरा’, सारण SSP को उत्कृष्ट योगदान के लिए DGP ने किया सम्मानित

ऑपरेशन नया सवेरा अभियान में सारण पुलिस को राज्य स्तर पर मिला पहला पुरस्कार

छपरा। मानव तस्करी और महिलाओं-बच्चों के शोषण के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपनी प्रभावी कार्यशैली का लोहा मनवाया है। बिहार पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सारण जिला को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को बिहार के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सारण में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रैक्टर और एक ट्रक जब्त

डीजीपी ने सारण एसएसपी को किया सम्मानित

बिहार पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला “Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) Act, 2013 (POSH Act)” के अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सारण जिला को राज्य में प्रथम स्थान दिया गया। इस मौके पर बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार (भा.पु.से.) ने सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष (भा.पु.से.) को उनके सराहनीय नेतृत्व, सतत निगरानी और प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र सौंपा।

सारण SSP ने की गड़खा थाने में 152 कांडों की समीक्षा, वांटेड अपराधियों के घर कुर्की-जब्ती का आदेश

29 बेटियों को मिला नया जीवन

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय की पहल पर 31 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान का उद्देश्य मानव तस्करी, बाल श्रम, अनैतिक देह व्यापार और ऑर्केस्ट्रा/थिएटर समूहों में फंसी महिलाओं व किशोरियों को शोषण के चंगुल से मुक्त कराना था। इस दौरान सारण पुलिस ने संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई ऑर्केस्ट्रा गिरोहों का पर्दाफाश किया।

अभियान के तहत सारण जिले में कुल 29 नाबालिग और बालिग लड़कियों को शोषण से मुक्त कराया गया। साथ ही मानव तस्करी और संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनके नेटवर्क को तोड़ने में भी पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली। इन कार्रवाइयों ने न केवल पीड़िताओं को नया जीवन दिया, बल्कि समाज में अपराधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश भी दिया।

छपरा में अंगीठी बनी काल: मासूमों के बाद अब मां की भी मौत, एक हीं परिवार में पांच मौत से मातम

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) ने भी सारण पुलिस के कार्यों की खुले मंच से सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सारण पुलिस भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और साहस के साथ कमजोर वर्गों की सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण तथा संगठित अपराधों के उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

एसएसपी डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में चमकी सारण पुलिस

सारण पुलिस को मिली यह उपलब्धि जिले के पुलिस बल की टीमवर्क, प्रभावी नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है। यह सम्मान न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने वाला है, बल्कि बिहार पुलिस की उस प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिसके तहत कमजोर वर्गों के उत्थान और अपराधमुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button