लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए हर घर जाकर मतदाताओं को दिया जायेगा न्योता

छपरा। लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप कोषांग के माध्यम से विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निदेशानुसार जिला के सभी मतदाताओं को उनके घर घर जाकर मतदान हेतु आमंत्रण दिया जायेगा।
मतदाताओं को आमंत्रण देने हेतु पंचायतों एवं नगर निकायों में वार्डवार दल का गठन किया गया है। यह कार्य स्थानीय जीविका दीदी, आशा, सेविका, विकास मित्र, शिक्षा सेवक, पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक, किसान सलाहकार एवं अन्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर किया जायेगा। इन कर्मियों के बीच घरों का बंटवारा स्थानीय नोडल पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। गृह भ्रमण कर आमंत्रण देते हुए गृह स्वामी का हस्ताक्षर भी प्राप्त करना है। साथ ही प्रतिदिन आमंत्रित किये गये मतदाताओं एवं भ्रमण किये गये घरों के संबंध में जानकारी भी देनी होगी। इन आंकड़ो को जिला स्तर पर समेकित किया जायेगा।
इस अभियान की मॉनिटरिंग हेतु पंचायत स्तर एवं शहरी वार्डों में अलग अलग नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं। यह जिम्मेदारी पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी एवं नगर निकायों के टैक्स कलेक्टर को दी गई है।
आज सभी पंचायतों एवं शहरी वार्डों के प्राधिकृत नोडल पदाधिकारियों की बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। सभी नोडल पदाधिकारियों को इस अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्हें सभी वार्डों के लिये अलग अलग टीम को गठित कर आमंत्रण अभियान चलाने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रतिदिन भ्रमण किये गये घरों एवं आमंत्रित किये गये मतदाताओं से संबंधित आंकड़े जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का स्पष्ट निदेश दिया गया।
इस अवसर पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीपीओ आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, डीसीएम (आशा) सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वीप कोषांग के सभी सहयोगी पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 28, 2026छपरा में हृदय रोग विशेषज्ञ ने साझा किए इलाज के नए मानक, आधुनिक उपचार पद्धति पर हुआ मंथन
छपराJune 28, 2026सारण में बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट! हेज़लपुर पहुंचे DM, 30 जून तक कटाव निरोधक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
छपराJune 28, 2026बिना टिकट सफर पड़ा महंगा! थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर 24 यात्री पकड़े गए
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका







