
छपरा। सारण साइबर थाना में 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रितिक कुमार सिंह है, जो पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के बेहाला क्षेत्र का निवासी है। इसके पहले भी इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनका न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
यह मामला 3 नवंबर 2024 को सामने आया था, जब पीड़ित विकाश कुमार ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे सुप्रीम कोर्ट का एफिडेविट जैसा एक आवेदन ऑनलाइन साइन करवा लिया। इसके बाद, जांच के नाम पर उनके खाते से कुल 45,86,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।
इस घटना में तकनीकी अनुसंधान के दौरान, पहले पीड़ित के खाते से 15,66,000 रुपये के अवैध ट्रांसफर का पता चला था, जिसके संबंध में तीन अभियुक्तों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। अब, उसी मामले में दूसरे बैंक खाते से 15 लाख रुपये के अवैध ट्रांसफर की जानकारी मिलने पर, रितिक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त रितिक कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास भी है। वह पहले भी बैरकपुर साइबर थाना के एक मामले में शामिल था। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
सारण साइबर थाना के इस अभियान में पुलिस टीम में शामिल अधिकारी और कर्मी थे:
- अमन, पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना
- पु०नि० अश्विनी कुमार तिवारी, साइबर थाना
- पु०अ०नि० नीरज कुमार यादव, साइबर थाना
- सि०/742 आयुष कुमार, साइबर थाना
- सि०/516 लल्टू कुमार, साइबर थाना
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास
- August 17, 2026छपराPM Surya Ghar Yojna: अब सारण में घर के छतों पर सोलर लगवाने पर मिलेगा 98 हजार रूपये, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष कैंप
- August 17, 2026छपराChhapra News: यूपी में सड़क हादसे में सारण के आर्मी के जवान और पिता की मौत, पुलिया से टकराई कार
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा



