सारण पुलिस ने आर्केस्ट्रा के शोषण से 12 नाबालिगों को कराया मुक्त, 3 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले में आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन में बनियापुर, जलालपुर और कोपा थानों की संयुक्त टीम ने छापामारी कर 12 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया और 3 आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया।
इस ऑपरेशन में चाइल्ड लाइन छपरा और मिशन मुक्ति NGO के सदस्य भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि यह छापामारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के आलोक में की गई। मुक्त कराई गई लड़कियों में पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न जिलों से संबंधित नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में रितेश कुमार साह (सिवान), आनंद कुमार (कुशीनगर) और दीपक कुशवाहा (सारण) शामिल हैं। इन पर पोक्सो अधिनियम, बंधुआ मजदूर प्रथा और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सारण पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता:
1. रितेश कुमार साह, पिता- राजबली साह, साकिन-बंगरा, थाना-बसंतपुर, जिला-सिवान।
2. आनंद कुमार, पिता- जयनाथ सिंह, साकिन-गणेशपुर, थाना-हट्टा, जिला-कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
3. दीपक कुशवाहा, पिता- रमेश कुशवाहा, ग्राम बसडीला, थाना-कोपा, जिला-सारण।
छापामारी दल में शामिल सदस्य:
बनियापुर थाना: पु.अ.नि. आशुतोष कुमार झा, पु.अ.नि. सुधा कुमारी, पु.अ.नि. निरंजन कुमार, और अन्य कर्मी।
जलालपुर थाना: पु.अ.नि. राहुल कुमार, स.अ.नि. अवधेश कुमार, और अन्य कर्मी।
कोपा थाना: पु.अ.नि. पिन्टू कुमार, पु.अ.नि. दिनेश कुमार, और अन्य कर्मी।
मिशन मुक्ति और चाइल्ड लाईन छपरा के सदस्य।
सारण पुलिस इस अभियान के तहत बाल अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है और किसी भी प्रकार के शोषण या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







