क्राइमछपरा

Saran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार

डोरीगंज से गुड्डू, खैरा से अजय और पहलेजा से नीतीश गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक साथ बड़ी सफलता मिली है। डोरीगंज, खैरा और पहलेजा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए हत्या और लूट के मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों गिरफ्तारियां गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में हुईं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों में पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अपराध के प्रमुख शीर्षों में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इन तीनों आरोपितों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया।

सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया

डोरीगंज में हत्या के मामले का वांछित गिरफ्तार

डोरीगंज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुड्डू कुमार, पिता तुलसी राय, निवासी चकिया, थाना डोरीगंज, जिला सारण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह डोरीगंज थाना कांड संख्या 265/24, दिनांक 20 अक्टूबर 2024, में अभियुक्त है। इस मामले में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

खैरा में लूटकांड का वांछित आरोपित पकड़ा गया

वहीं खैरा थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार, पिता रामजी महतो, निवासी रेपुरा, थाना मढ़ौरा, जिला सारण के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अजय कुमार खैरा थाना कांड संख्या 216/24, दिनांक 5 सितंबर 2024, में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

Chhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार

अजय का पहले से भी आपराधिक इतिहास

पुलिस ने गिरफ्तार अजय कुमार का ज्ञात आपराधिक इतिहास भी जारी किया है। उसके खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 220/24, दिनांक 10 सितंबर 2024, में धारा 310(4), 310(5), 111, 3(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस इस गिरफ्तारी को अपराध के मामलों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता मान रही है।

पहलेजा पुलिस ने हत्या के मामले में नीतिश को दबोचा

इधर, पहलेजा थाना पुलिस ने भी हत्या के मामले में फरार वांछित अभियुक्त नीतिश कुमार को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीतिश कुमार, पिता राजू राय, निवासी चौसिया, थाना सोनपुर, जिला सारण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार नीतिश कुमार पहलेजा थाना कांड संख्या 130/25, दिनांक 22 नवंबर 2025, में अभियुक्त है। इस मामले में धारा 61(2), 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Saran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

सारण पुलिस के अनुसार जिले में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीमों को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने के साथ-साथ गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपितों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है।

डोरीगंज, खैरा और पहलेजा थाना पुलिस की इन कार्रवाइयों से हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में फरार अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा और मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। तीनों कार्रवाइयों में संबंधित थाना के थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button