क्राइमछपरा

Wanted Criminal: सारण पुलिस ने एक दर्जन से अधिक कांडों में वांटेड अपराधी बिट्‌टू सिंह को किया गिरफ्तार

हत्या-लूट अपहरण जैसे कई मामले है दर्ज

छपरा। बिहार में सम्राट सरकार के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सारण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिलेभर में वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जलालपुर थाना, नगर थाना, मुफस्सिल थाना एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपहरण, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त बिट्टू सिंह छपरा शहर के थाना चौक इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी जलालपुर थाना कांड संख्या-259/25 में नामजद अभियुक्त है, जिस पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

हत्या-लूट अपहरण जैसे कई मामले है दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सारण समेत कई जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण, डकैती की साजिश, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर मामलों के कुल एक दर्जन से अधिक कांड दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की भी तलाश में जुट गई है।

सारण पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

क्रम संख्यानामपिता का नामपता
1बिट्टू सिंहरामेश्वर सिंहग्राम- बसडीला, थाना- जलालपुर, जिला- सारण

बिट्टू सिंह का विस्तृत आपराधिक इतिहास

क्रमथानाकांड संख्या/वर्षदर्ज धाराएं
1जलालपुर थाना27/2013धारा 392 भा.द.वि.
2जलालपुर थाना147/2013धारा 392 भा.द.वि.
3जलालपुर थाना148/2013धारा 414 भा.द.वि.
4जलालपुर थाना73/2017धारा 399/402 भा.द.वि. एवं 25(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट
5जलालपुर थाना57/2024धारा 341/323/326/307/379/504/506/34 भा.द.वि.
6मढ़ौरा थाना467/201925(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट
7मढ़ौरा थाना596/2019धारा 147/148/149/323/325/326/379/332/333/307/302/504/120B भा.द.वि. एवं आर्म्स एक्ट
8मढ़ौरा थाना834/2019धारा 448/452/506/120B भा.द.वि.
9गरखा थाना758/2022धारा 399/402 भा.द.वि. एवं आर्म्स एक्ट
10रसूलपुर थाना133/2018धारा 399/402/120B भा.द.वि. एवं आर्म्स एक्ट
11रिविलगंज थाना320/2018धारा 364/120B/34 भा.द.वि.
12जलालपुर थाना56/202025(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट
13मढ़ौरा थाना476/2019धारा 399/402/34 भा.द.वि. एवं आर्म्स एक्ट
14नगर थाना191/2022धारा 341/323/324/379/504/34 भा.द.वि.
15शाहजहांपुर (पटना) थाना37/2020धारा 392/411 भा.द.वि.

कार्रवाई में शामिल टीम

  • थानाध्यक्ष जलालपुर थाना
  • थानाध्यक्ष नगर थाना
  • थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना
  • डीआईयू, सारण की टीम
  • संबंधित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button