सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद की शानदार जीत

छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट पर हुए उप-चुनाव में जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद को अप्रत्याशित जीत मिली है। प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान के साथ शुरुआती दिनों से जुड़े अफाक अहमद को इस चुनाव में कुल 3055 मत मिले हैं। केदार पांडेय के निधन से खाली हुए इस सीट पर उन्होंने उनके पुत्र और महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 674 मतों से हराया है।
अफाक अहमद पश्चिम चंपारण के बेतिया शहर के रहने वाले हैं। वे जिले के आमना उर्दू हाई स्कूल में 35 वर्षों तक सेवा देने के बाद वीआरएस लेकर सेवानिवृत हुए थे। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाले अफाक अहमद ने बिहार में प्रशांत किशोर द्वारा शुरू किए गए जन सुराज अभियान में शुरुआती दिनों से अपना कंधा लगाया और प्रशांत किशोर की सोच और विजन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। अफाक अहमद की इस जीत पर जन सुराज अभियान में खुशी की लहर है, वहीं दूसरे राजनीतिक दलों के लिए अफाक की जीत एक झटके के समान है। बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की एंट्री पर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे थे। विधान परिषद के इस चुनाव में मिली जीत के बाद जन सुराज अभियान और प्रशांत किशोर के बारे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
आपको बता दें कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा पश्चिम चंपारण जिले से 2 अक्तूबर को भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई थी। पश्चिम चंपारण के बाद शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान होते हुए लगभग 2500 किमी की दूरी तय कर चुकी उनकी यात्रा अभी सारण जिले में है। सारण के बाद 9 अप्रैल को उनकी पदयात्रा वैशाली जिले में प्रवेश कर जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



