सारण पुलिस ने 25 हजार का इनामी खुख्यात अपराधी ऋतुराज को किया गिरफ्तार

छपरा : सारण के खुख्यात व लम्बे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सारण पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में सारण पुलिस व एलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 25 हजार का इनामी खुख्यात अपराधी ऋतुराज कुमार उर्फ दीपू तिवारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि दरियापुर थाना एवं एलटीएफ की टीम शराब छापेमारी कर रही थी की गुप्त सुचना प्राप्त हुई की सोनपुर स्टेशन के पास एक अपराधी है.
उक्त सुचना के बाद दरियापुर पुलिस एलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला निवासी राम इकबाल तिवारी के पुत्र ऋतुराज कुमार उर्फ दीपू तिवारी है। उसके ऊपर पहले से लूट, डकैती आर्म्स एक्ट के कई मामले दरियापुर थाने में दर्ज है। उसको आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेज दिया गया।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को दिया जाएगा पुरस्कार राशि
सारण एसपी ने बताया की छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं एलटीएफ की टीम को पुरस्कार राशि दी जाएगी। टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक,सह थाना अध्यक्ष दरियापुर, तथा एलटीएफ की टीम शामिल थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



