छपरा में लगेगा रोजगार मेला, रेल पहिया कारखाना में जॉब का मिलेगा मौका

छपरा। छपरा के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित संकल्प योजना अंतर्गत एवं श्रम संसाधन विभाग ,अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 28 फरवरी को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र परिसर (रेलवे जंक्शन के उत्तर ) में एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है l
जिला नियोजन पदाधिकारी- सह – नोडल पदाधिकारी बिहार कौशल विकास मिशन संकल्प योजना शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार मेला में 15 स्थानीय एवं बाहरी कंपनियां भाग ले रही हैं। नियोक्ताओं में मुख्य रूप से रेल पहिया कारखाना बेला दरियापुर , ऋषभ ऑटोमोबाइल छपरा , कुश ग्राम खादीग्रामोद्योग गोपालगंज , राज रे सिक्योरिटी आदि प्रमुख है।
इस मेले में अप्रेंटिस ,ऑपरेटर ,केंद्र मैनेजर , मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, रिसेप्शनिस्ट, रिलेशनशिप मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, एचआर मैनेजर, सेल्स मैनेजर, जिला कोऑर्डिनेटर ,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आदि विभिन्न पदों पर नियोक्ताओं द्वारा चयन किया जाएगा l इनकी योग्यता पद के अनुसार नन मैट्रिक, इंटरमीडिएट ,ग्रेजुएट, B.Tech, डिप्लोमा, आईटीआई डीसीए ,एडीसीए आदि निर्धारित की गई है। उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित है। सैलरी 10000 से लेकर 22000 तक पद के अनुसार दिया जाएगा एवं अन्य सुविधा भी पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो ,आधार कार्ड के साथ आएंगे। नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो l नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है। कोई भी अभी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन करा सकता है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



