
छपरा। जिले में सक्रिय पुलिसिंग को और प्रभावी बनाते हुए सारण पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एसटीएफ और मकेर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित नक्सली (Wanted Naxali) मोहन महतो को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जिले में गंभीर आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP Saran) डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में हत्या, हिंसा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि मकेर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वांछित अभियुक्त अपने इलाके में सक्रिय है। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और मकेर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित रणनीति बनाते हुए छापेमारी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
Ganja Smuggling: सारण में 33 KG गांजा के साथ एक महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
16 साल पुराने में मामले में वांटेड था नक्सली मोहन महतो
गिरफ्तार अभियुक्त मोहन महतो, पिता स्व. जयमंगल महतो, निवासी जमालपुर, थाना मकेर, जिला सारण है। पुलिस के अनुसार मोहन महतो मकेर थाना कांड संख्या-43/09 (दिनांक 20.11.2009) में वांछित था। इस मामले में उस पर भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं—307, 324, 326, 427, 120(बी), 109, परिवर्तित धारा 302, साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 एवं सीएलए एक्ट की धारा 17 के तहत आरोप दर्ज हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में मकेर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी तथा एसटीएफ की विशेष टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समन्वित कार्रवाई और खुफिया सूचनाओं के बेहतर इस्तेमाल से यह सफलता संभव हो सकी।
Farmer Registry: सारण में फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंचायतों में लगेगा विशेष शिविर, जमाबंदी से दाखिल-खारिज तक टाइमलाइन तय
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। फरार और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सक्रिय रणनीति को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि जिले में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्ती लगातार बढ़ाई जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







