सारण में ट्रकों पर बैन! दूसरे राज्यों के वाहनों की स्टेट हाइवे से एंट्री बंद
बाहरी ट्रकों पर प्रशासन का शिकंजा

छपरा। सारण जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सड़कों पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ट्रकों के परिचालन को लेकर एक अहम और सख्त निर्णय लिया है। अब दूसरे राज्यों से आने वाले ऐसे ट्रक, जिनका गंतव्य न तो सारण जिला है और न ही बिहार राज्य, वे स्टेट हाइवे का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इस आदेश के तहत केवल वही ट्रक राज्य उच्च पथों का प्रयोग कर पाएंगे, जिनका सीधा संबंध जिले या राज्य से है।
ये भी पढ़ें: सारण में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रैक्टर और एक ट्रक जब्त
इस संबंध में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने राज्य उच्च पथों पर ट्रकों के परिचालन के प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आदेश पूर्व से प्रभावी है और अब इसके सख्त अनुपालन को सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बालू लदे ट्रकों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित
जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दिघवारा-भेल्दी, भेल्दी-अमनौर, मानपुर-गड़खा, दरियापुर-परसा-मकेर एवं दरियापुर-परसा-सोन्हो मार्ग पर बालू लदे ट्रकों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर को विजय ढाबा, पीरगंज चौक, हराजी मोड़ सहित अन्य उपयुक्त स्थलों पर आवश्यक पुलिस बल एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: सारण तटबंध की सूरत बदलेगी! 40 KM में बनेगी डबल लेन सड़क, पेड़ों की होगी कटाई
हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाली ट्रकों को गड़खा-चिरान्द मार्ग से परिचालन की अनुमति दी गई है, ताकि आवश्यक परिवहन कार्य प्रभावित न हो।
टोल टैक्स से बचना मुश्किल
इसके अलावा, ऐसे ट्रक जिनका गंतव्य सारण जिला नहीं है और जो दूसरे राज्यों में जाने के लिए टोल टैक्स बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उच्च पथों की बजाय राज्य उच्च पथों का उपयोग कर रहे हैं, उनके स्टेट हाइवे पर परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
अब घर बैठे मिलेगी ऑनलाइन मिलेगी जमीन की सत्यापित नकल, राजस्व अभिलेखों में बड़ा बदलाव
जिला प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से न केवल स्टेट हाइवे पर यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा, स्थानीय आवागमन और सड़कों की उम्र भी बढ़ेगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अवैध ट्रक आवाजाही की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



