
छपरा : जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन कन्या विद्यालय छपरा में दीप प्रज्वलित कर एवं छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में छात्राओं को कृमि नाशक दवा के सेवन से होने वाले लाभ के संबंध में बताया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद कर पूछा गया कि कृमि मुक्ति दिवस आयोजित करने का क्या उद्देश्य है। कृमि के शरीर में रहने से क्या दुष्प्रभाव एवं बीमारियां होती है। उनके द्वारा बताया गया कि कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल के सेवन से शरीर कृमि मुक्त हो जाता है।
इससे हम जो पौष्टिक आहार लेते हैं,उसका अवशोषण शरीर पूरी तरह से होता है इससे हमारे शरीर को पूरी ऊर्जा मिलती है एवं हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कृमि हमारे आंत में रहते हैं एवं मानव रक्त का सेवन करते हैं जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है।
कृमि नाशक दवा के सेवन से शरीर में मौजूद कृमि समाप्त हो जाते हैं एवं एनीमिया से बचाव होता है।
कार्यक्रम में प्रभारी सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 18, 2026क्राइमसारण में रंगदारी-लूट के मामले में वांटेड अपराधी गिरफ्तार, 5 अपराधिक मामले हैं दर्ज
- September 18, 2026बिहारबिहार के सभी थानों में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, DSP करेंगे निगरानी
- September 18, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
- September 18, 2026छपरासारण DM ने नन्ही जिंदगी की सुरक्षा का रास्ता दिखाया , ‘पालना घर’ का करें इस्तेमाल



