छपरा में कैंप लगाकर दिया जायेगा नौकरी, मॉरीशस में करना होगा काम, सैलरी 25 हजार और खाना फ्री

छपरा। अगर आप भी बेरोजगार है और रोजगार की तलाश में है तो आपके लिए सुनहरा मौका है. छपरा में नियोजन मेला का आयोजन कर जॉब दी जाएगी। श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा (पता-बाजार समिति, साढ़ा) द्वारा कार्यालय परिसर में 05 सितंबर 2024 तक लगातार अपराह्न 05:00 बजे तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक Fitwel Couture Limited, के द्वारा राज्य के बाहर समुद्रपार, मॉरीशस देश हेतु रिक्तियों के विरूद्ध चयन किया जायेगा।
बंपर सैलरी के साथ खाना फ्री
बताया गया कि इस कैंप में Specialised Machinists( SUIT Maker, SHIRT Maker and PANT Maker) के रिक्त 06 पदों पर चयन किया जाएगा । इस इसके लिए Computerise Sewing Machine चलाने की योग्यता होना आवश्यक है। शूट मेकर के लिए वेतन ₹25000 एवं शर्ट कमा पेंट मेकर के लिए ₹20000 के अलावे फूड अलाउंस एवं अन्य अनाउंस भी दे होगा।
ऑनलाइन करा सकते है पंजीकरण :
बताया गया कि नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है। जो कि भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अतः अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJanuary 15, 2026Saran News: बेंगलुरु में गैस सिलेंडर रिसाव हादसे में सारण के दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मातमी सन्नाटा
देशJanuary 15, 2026Bihar Bhawan: मुंबई में 314 करोड़ की लागत से बनेगा 30 मंजिला बिहार भवन, 178 रूम और 240 बेड की डोरमेट्री की सुविधा
बिहारJanuary 15, 2026होली पर बिहार प्रवासियों की घर वापसी होगी आसान: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से चलेंगी 200+ एसी डीलक्स बसें
Railway UpdateJanuary 15, 2026Train Updates: छपरा से होकर चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों की फेफना स्टेशन पर नियमित ठहराव की मंजूरी







