Road Development: अमनौर–परसा बाईपास निर्माण को मिलेगी रफ्तार, कैंप लगाकर रैयतों का होगा मुआवजा भुगतान
सारण के जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Saran Amnour Parsa Bypass Road: सारण जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव नेअमनौर बाईपास पथ निर्माण एवं परसा बाईपास पथ निर्माण परियोजना का संबंधित अंचलों में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि अर्जन, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट और समयबद्ध निर्देश दिए।
शीघ्र होगा मुआवजा भुगतान
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सोनपुर, सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने दोनों परियोजनाओं से जुड़े सभी अंचलों में एक सप्ताह के भीतर कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कैंप में सभी संबंधित रैयतों से अभिश्रव (सहमति/घोषणा) प्राप्त किया जाए और उसी समय दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियों का निराकरण करते हुए परिपूर्ण अभिश्रव जिला भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में कोई देरी न हो।
डोर-टू-डोर पहचान कर नोटिस तामिला का आदेश
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कैंप आयोजन के दौरान जिन रैयतों को अब तक नोटिस का तामिला नहीं हुआ है, उनकी डोर-टू-डोर पहचान कर नोटिस तामिला सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, मौके पर ही उनसे सभी आवश्यक कागजात प्राप्त कर लिए जाएं, जिससे बाद में किसी प्रकार की प्रशासनिक अड़चन न आए। कैंप की तिथि की जानकारी संबंधित क्षेत्रों में पूर्व से माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने दोनों परियोजनाओं से प्रभावित रैयतों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आशंकाओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैयतों की समस्याओं का त्वरित एवं व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना के प्रति विश्वास बना रहे और कार्य में सहयोग मिले।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगा
इसके साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सोनपुर को दोनों बाईपास परियोजनाओं में पथ निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ये परियोजनाएं यातायात दबाव कम करने, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और विकास को गति देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कार्य में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन की इस सक्रिय पहल से अमनौर और परसा बाईपास पथ निर्माण परियोजनाओं को जल्द गति मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को यातायात सुविधा के साथ-साथ विकास का सीधा लाभ मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







