सारण में यहाँ नीम के पेड़ पर विराजमान है माँ गढ़देवी, सुदर्शन चक्र के टुकड़े यहाँ भी गिरे थे

छपरा। बिहार के सारण जिला का एक अनुमंडल है यह शहर पहले तो औद्योगिक क्षेत्र था। पूरे देश में ओडिसा के बाद दूसरा चीनी मील की स्थापना 1904 मढ़ौरा में की गई थी। इसके अलावे मोर्टन और शराब की मीले भी थी। पर यहाँ तत्काल अब कोई मील नही चल रहीं। फिर भी यहाँ कुछ ऐसे स्थल है जहाँ लोग आते हैं। उदाहरण के तौर गढ़देवी माता का मंदिर और शिल्हौरी में शंकर भगवान का मंदिर। जहाँ भक्तो की अपार भीड़ होती है।
गढ़देवी माता के मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना हैं। मढ़ौरा के एक कोने में स्थित , सारण जिले में इस क्षेत्र में एक मंदिर है जो देवी माँ दुर्गा को अर्पित है।इस मंदिर को गढ़ देवी मंदिर कहते है। मंदिर के इतिहास के अनुसार यह माना जाता है की माँ दुर्गा यहाँ मढ़ौरा में थावे (गोपालगंज) तक की अपनी यात्रा में रुकी थी।सोमवार और शुक्रवार के दिन विशेष पूजाएं होती है और इस मंदिर में इन दिनों भक्तो की भीड़ रहती है। हिंदी में गढ़ का अर्थ है पर्वत, इसीलिए देवी माँ को पर्वत पुत्री भी कहा जाता है। यह शक्ति पीठों में से एक है।
स्थानीय लोगो में प्रचलित कई कहानिया है जो इस मंदिर के बारे में कही जाती है। इनमे से एक है – दक्ष यज्ञ के उपरांत जब शिव जी सती के जलते हुए देह को लेकर तांडव करने लगे ; तब विश्व का विनाश रोकने हेतु श्री विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के देह के टुकड़े कर दिए.जहा भी यह टुकड़े गिरे एक शक्ति पीठ उभरा। मढ़ौरा के इस स्थान पर सती के पावन रक्त की कुछ बुँदे पड़ी थी।एक और कहानी यह है की चीनी मिल के निर्माण के दौरान माता की अवहेलना करने से एक के बाद एक बाधाये आ रही थी। तब सभी लोगो ने कई दिनों तक माता की पूजा की और पूजा के पश्चात मिल आसानी से बन गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 20, 2026Summer Special Train: छपरा-मशरक के रास्ते गोमतीनगर से कोलकता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य







