खुशखबरी: बिहार में बारिश को लेकर आ गयी डेट, पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते मॉनसून प्रवेश करेगा

पटना। हीटवेव और उमस भरी गर्मी झेल रहे बिहार वासियों के लिए राहत भरी खबर है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून को मॉनसून उत्तर-पूर्वी भाग से बिहार में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मॉनसून आने में अभी 6 दिनों का वक्त लगेगा, लेकिन जब मॉनसून की इंट्री होगी. तब बारिश से धरती को भीगो देगी. गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते मॉनसून प्रवेश करेगा. जिसमें अभी पांच से छह दिनों का समय लगने की संभावना है.
दरअसल, बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में बीते 9 दिनों से भीषण गर्मी और लू का प्रभाव जारी है. भीषण लू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. गर्मी और लू से राहत को लेकर मानसून का चार से पांच दिन इंतजार करना होगा. पटना समेत दक्षिण भागों में अभी तीन से चार दिनों तक लू और गर्मी का सितम जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा बंगाल की खाड़ी स्थित इस्मालपुर में बीते 16 दिनों से कमजोर पड़ा है.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 19 जून, 2024 की शाम से बादल छाए रहने के साथ 20 जून से ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. वहीं, चार दिनों बाद मॉनसून की सक्रियता के प्रभाव से 20-22 जून के दौरान पटना समेत सभी जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



