IAS इंटरव्यू के लिए NACS की बड़ी पहल, 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी बनेंगे पैनलिस्ट, रजिस्ट्रेशन शुरू
अब पटना में भी ऑफलाइन मॉक इंटरव्यू

पटना। NACS बिहार-झारखंड ने हर साल की तरह इस साल भी बिहार झारखंड से IAS मेन्स की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू गाइडेंस प्रोग्राम यानी IGP शुरू करने की घोषणा की है। कोई भी अभ्यर्थी जो बिहार और झारखंड के रहने वाले है तथा नवंबर माह में प्रकाशित UPSC सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा में क्वालीफाइ कर चुके है वे इंटरव्यू की तैयारी हेतु NACS के वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते है।
इस बार के IGP की खासियत यह है कि इस बार मॉक इंटरव्यू ऑफलाइन मोड में दिल्ली के साथ पटना में भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही पिछले साल की तरह उन अभ्यर्थियों हेतु जो दिल्ली या पटना से बाहर रहते है यह IGP ऑनलाइन मोड में इस बार भी जारी रहेगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी
इसके मद्देनजर NACS ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे NACS के वेबसाइट www.nacsbiharjharkhand.org.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि NACS टीम के द्वारा उनका साक्षात्कार हेतु सतत मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके व उनका मॉक इंटरव्यू का समय निर्धारित किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी NACS के ट्विटर हैंडल @NacsBihar_JH तथा हमारे फेसबुक पेज से जुड़े रहे ताकि IGP से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।
उल्लेखनीय है कि NACS का गठन 2014 में बी के प्रसाद, 1983 बैच IAS के द्वारा बिहार व झारखंड के रहने वाले सिविल सेवा के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर दिल्ली में किया गया था। इसका उद्देश्य न केवल अधिकारियों को उनके आपसी सहयोग व विमर्श हेतु एक मंच प्रदान करना है बल्कि अपने गृह राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु सामूहिक प्रयास भी करना है। इसी उद्देश्य के तहत पिछले कई सालों से NACS के द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क प्रिलिम्स, मेंस एवं साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।
पिछले साल भी NACS ने काफी वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से इंटरव्यू गाइडेंस प्रोग्राम यानी IGP का आयोजन किया था।
पिछले साल की तरह इस साल इस IGP प्रोग्राम की मुख्य विशेषता इस प्रकार है..
- यह पूर्णतः निःशुल्क है एवं सिर्फ सिविल सेवा के अधिकारियों द्वारा आयोजित है।
- इसमें शामिल अधिकारी विभिन्न सेवाओं के तथा विभिन्न बैच के होते है। कुछ सेवानिवृत तो कुछ युवा। अर्थात अनुभव एवं नया ट्रेंड दोनों का ही मिश्रण होता है।
- सभी रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों का व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया जाता है। इस ग्रुप में सीनियर अधिकारी भी होते है जहां पर कोई भी अभ्यर्थी कभी भी कोई भी डाउट पूछ सकते है।
- ग्रुप का वातावरण फ्रेंडली तथा सकारात्मक होता है क्योंकि सभी अधिकारी सेवा भावना से स्वयं इसमें जुड़कर अपने राज्य के युवा अभ्यर्थियों को गाइड करना चाहते है।
- हॉबी, कैडर, वैकल्पिक विषय, राज्य, अंतरर्राष्ट्रीय मुद्दे, समसामयिक मुद्दे आदि जैसे प्रमुख विषयों पर एक्सपर्ट के द्वारा विशेष क्लासेस ली जाती है।
इस बार दिल्ली के साथ पटना में भी ऑफलाइन मॉक की तैयारी
इन्ही विशेषताओं की वजह से पिछले साल NACS में पंजीकृत 58 अभ्यर्थियों में से 30 से भी ज्यादा अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ था। इस सफलता की वजह से इस बार NACS की टीम और भी ज्यादा उत्साहित है और इस बार दिल्ली के साथ पटना में भी ऑफलाइन मॉक की तैयारी की गई है ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। NACS के IGP की प्रमुख विशेषता यह भी है कि इस मुहिम से 1000 से भी ज्यादा अधिकारी जुड़ चुके है तथा सभी योगदान देने को तत्पर रहते है। इस बार करीब 100 से ज्यादा विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों ने IGP में पैनलिस्ट के रूप में योगदान देने की पुष्टि की है। इससे NACS का पैनलिस्ट पूरे देश मे अनोखा हो जाता है।
इस बार के इंटरव्यू पैनल में सीनियर अधिकारी भी प्रमुखता से रहेंगे-
- बी के प्रसाद IAS 1983 बैच, पूर्व अतिरिक्त सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार
- अरुण कुमार, IPS 1985 बैच, पूर्व महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल
- अमिता प्रसाद, IAS, 1985 बैच, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, कर्नाटक सरकार।
- परवेज हयात, IPS 1984 बैच, पूर्व महानिदेशक, झारखंड पुलिस
NACS के संयोजक तथा 2014 बैच के IAS संतोष कुमार का कहना था कि IGP से जुड़ी हुई तैयारी पूरी कर ली गयी है, रजिस्ट्रेशन आरंभ हो गया है तथा पूरी NACS टीम IGP शुरू करने के लिए तैयार है।
विजय कुमार IRTS एवं गुंजन मिश्रा IPTAFS इस कार्यक्रम के समन्वयक है। उम्मीद है कि NACS के इस प्रयास से इस बार और अच्छे परिणाम आएंगे तथा बिहार एवं झारखंड से अधिक अभ्यर्थी सिविल सेवा में चयनित होंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJanuary 14, 2026कॉम्फेड बना बिहार के पशुपालकों की आय का मजबूत आधार, हर साल 3 हजार करोड़ रुपये की कमाई
करियर – शिक्षाJanuary 14, 2026बिहार के युवाओं को मिलेगा विदेशी भाषाओं का हुनर, खुलेगा ग्लोबल करियर का रास्ता
Railway UpdateJanuary 14, 2026Railway News: रेलवे की हाईटेक पहल, जीपीएस से लैस पेट्रोलमैन कर रहे ट्रैक की रियल-टाइम निगरानी
क्राइमJanuary 14, 2026Shivam Murder Case: सारण में पुलिस पर हमला और उग्र प्रदर्शन मामले में मुखिया राहुल सिंह समेत 5 गिरफ्तार







