छपरा
छपरा में बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ DM-SP ने मारा छापा, 7 वाहन जब्त, 11 लाख का जुर्माना

छपरा। सारण जिला में बालू के अवैध व्यापार एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को संध्या में जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के नेतृत्व में जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक छापामारी अभियान चलाया गया।
इस क्रम में अवैध बालू के परिवहन को लेकर 5 ट्रक एवं 2 ट्रैक्टर जप्त किये गये। 4 प्राथमिकियां भी अलग अलग थानों में दर्ज की गईं। अवतार नगर थाना में में 2, डोरीगंज थाना में एक तथा जनता बाजार थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन वाहनों के विरुद्ध लगभग 11 लाख रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया है।
इस अभियान के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



