भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर कमबैक कर रही रानी चटर्जी, जल्द रिलीज होगा यह फ़िल्म

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक जमाने की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी फिर से कम बैक करने जा रही हैं। फ़िल्म बदला गंगा और गीता का से रानी चटर्जी इस इंडस्ट्री में अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के बाद धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं । उनको कमबैक कराने जा रहे हैं भोजपुरी फ़िल्म जगत के सबसे अनुभवी निर्देशक दिलीप गुलाटी । दिलीप गुलाटी इसके पहले भी रानी चटर्जी को लेकर कई सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दे चुके हैं ।
इस फ़िल्म बदला गंगा और गीता का में रानी चटर्जी के साथ प्रेम सिंह, रवि यादव, मनोज द्विवेदी, जीतू शुक्ला, पप्पू यादव, सागर पांडेय, रमज़ान, आशा लता चौहान, अमित गौड़, पूनम चोपड़ा, जतिन तिवारी ने भी अभिनय किया है । फ़िल्म गंगा और गीता को सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है और यह फ़िल्म आगामी होली के शुभ अवसर पर रिलीज करने की तैयारी है ।
लेखक निर्देशक दिलीप गुलाटी बताते हैं कि फ़िल्म बदला गंगा और गीता का एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है और इसे सेंसर से यूए सर्टिफिकेट मिला है जो काफी सराहनीय है । मतलब है कि फ़िल्म को हर वर्ग के दर्शक, हर उम्र के लोग ददख सकते हैं ।
फ़िल्म के निर्माता हैं कोमल, वहीं संगीत अमन श्लोक ने दिया है, गीत दिल दिलीप ने लिखा है तो फ़िल्म का छायांकन अनील ढांडा ने किया है , फ़िल्म गंगा और गीता का संकलन योगेश पांडेय का है, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कोमल हैं ,वहीं फ़िल्म में मारधाड़ जय यादव ने कराया है, जबकि नृत्य निर्देशन गोपी किशन का है , और फ़िल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



