रेलवे ने किया IPL 17 फाइनल मैच देखने का इंतजाम, इस रूट पर चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

National Desk : इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 17 का फाइनल 26 मई 2024 को एम.चिदबंरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा. सीजन 17 की ट्रॉफी उठाने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा. इस मैच के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. अब भारतीय रेलवे ने भी क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी सौगात दी है. रेलवे द्वारा आईपीएल फाइनल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ऐसे में ट्रेन बुक करने से पहले यहां पर शेड्यूल को जरूर चेक कर लें.
दक्षिण रेलवे के मुताबिक 26 मई 2024 को आईपीएल सीजन 17 फाइनल मैच के बाद वेलाचेरी-चिंताद्रीपेट-वेलाचेरी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन वेलाचारी से रात 10.40 बजे रवाना होगी और रात 11.08 बजे चेपॉक पहुंचेगी. वहीं, दूसरी ट्रेन वेलाचारी से 11.05 बजे रवाना होगी और चेपॉक रात 11.33 बजे पहुंचेगी. वहीं, चिंताद्रीपेट से रात 11.20 बजे रवाना होगी और चेपॉक 11.30 बजे और वेलाचारी रात 12.05 बजे पहुंचेगी. दूसरी ट्रेन चिंताद्रीपेट रात 11.45 बजे रवाना होकर चेपॉक 11.55 बजे और वेलाचारी रात 12.30 बजे पहुंचेगी.
आईपीएल सीजन 17 का फाइनल मैच शाम 07.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस शाम सात बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन दो बार आमने-सामने आ चुके हैं. दोनों ही बार कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली है. पहले क्वालिफायर मैच भी इन दोनों टीमों के बीच हुआ था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की थी.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



