सारण में लाखों की आमदनी होने के बावजूद बनाया राशन कार्ड, मुखिया ने डीएम से लिखित शिकायत की

छपरा: केंद्र और राज्य सरकार देश के गरीब आर्थिक वर्ग के लोगों के कई तरह की सरकारी सुविधाएँ मुहैया कराती है।इन योजनाओं मे से एक योजना का नाम है पूर्विकता प्राप्त गृहस्थी राशन कार्ड योजना।कोरोना महामारी शुरु होने के बाद से सरकार हर राशन कार्ड होल्डर को मुफ्त में चावल,गेहूं,दाल हर महीने दे रही है। ऐसे में सरकार राशन कार्ड के जरिए लोगों को मुफ्त राशन गरीब कल्याण योजना के तहत दे रहा है।
गड़खा प्रखंड के एक मामला सामने आया है बाजीतपुर पंचायत के मुखिया डीएम से लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है केवानी गाँव निवासी संजय कुमार शाही,रंजीत कुमार सिंह व प्राणप्रति देवी सहित कई अपात्र लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा राशन कार्ड द्वारा मिल रही है।जबकि सभी कार्डधारक पूर्ण रूप से शक्ति संपन्न लोग है,जिनकी महीने की आमदनी हजारों लाखों रुपये में है।
इसके साथ ही इनके पास कृषि योग्य बीस बिगहा जमीन,चार पहिया वाहन,नौकरी,बिजनेस,बड़ा मकान,दूकान,आई टी आई शैक्षणिक संस्थान आदि होने के बावजूद भी गलत ढंग से राशन कार्ड बनवाकर सरकारी राशन का उपभोग कर रहे है।मुखिया संपत राम राही ने अधिकारी से मिलकर अपात्र लोगों के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने की माँग किया है।वही इस संबंध में आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार से पूछे जाने पर बताया कि शीघ्र ही जाँच कर दोषियों के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करते हुए राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



