छपरा के रास्ते अमृतसर से सहरसा तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने लिया निर्णय
छपरा। त्यौहारों में ट्रेनों में होनी वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। छपरा जंक्शन के रास्ते अमृतसर से सहरसा तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर्वों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04662/04661 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर वाया गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से 29 अक्टूबर एवं 03 नवम्बर,2024 को तथा सहरसा से 31 अक्टूबर एवं 05 नवम्बर,2024 को 02 फेरों के लिये किया जायेगा ।
सीवान और छपरा के यात्रियों होगा फायदा
04662 अमृतसर-सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर एवं 03 नवम्बर,2024 को अमृतसर से 2010 बजे प्रस्थान कर व्यास से 20.42 बजे, जलंधर कैण्ट से 21.17 बजे, ढंडारी कलाॅ से 22.45 बजे, सरहिन्द से 23.24 बजे, राजपुरा से 23.52 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैण्ट से 00.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.31 बजे, सहारनपुर से 02.40 बजे, मुरादाबाद से 06.00 बजे, बरेली से 07.32 बजे, सीतापुर से 21.25 बजे, गोण्डा से 14.20 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, सीवान से 19.22 बजे, छपरा से 20.30 बजे, हाजीपुर से 21.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे, तीसरे दिन समस्तीपुर से 00.10 बजे, बरौनी से 01.15 बजे, बेगूसराय से 01.35 बजे, खगड़िया से 02.12 बजे, तथा सिमरी बख्तियारपुर से 03.30 बजे छूटकर सहरसा 05.00 बजे पहुंचेगी ।
सहरसा से चलकर अमृतसर तक जायेगी ट्रेन
वापसी यात्रा में 04661 सहरसा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर एवं 05 नवम्बर,2024 को सहरसा से 10.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 10.35 बजे, खगड़िया से 11.57 बजे, बेगूसराय से 12.27 बजे, बरौनी से 13.00 बजे, समस्तीपुर से 14.20, मुजफ्फरपुर से 15.25 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, छपरा से 18.10 बजे, सीवान से 18.57 बजे, गोरखपुर से 21.00 बजे, गोण्डा से 23.15 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.00 बजे, बरेली से 06.22 बजे, मुरादाबाद से 08.20 बजे, सहारनपुर से 11.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.22 बजे, अम्बाला कैण्ट 13.25 बजे, राजपुरा से 14.00 बजे, सरहिन्द से 14.20 बजे, ढंडारी कलाॅ से 15.30 बजे, जलंधर सिटी से 17.05 बजे तथा व्यास से 17.37 बजे छूटकर अमृतसर 18.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 तथा .एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



