छपरा
सारण के गाँवों में मोबाइल पशु चिकित्सा वैन के माध्यम से होगी पशुओं की स्वास्थ्य जाँच

छपरा। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (एम्बुलेटरी वैन) एवं कॉल सेंटर का लोकार्पण पटना में आयोजित समारोह में किया गया।
सारण जिला के 11 प्रखंडों के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (एम्बुलेटरी वैन) को जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अलग अलग प्रखंडों के लिये अलग अलग मोबाइल पशु चिकित्सा वैन रहेगा। इस वैन के माध्यम से संबंधित प्रखंड में प्रतिदिन दो गाँवों में कैम्प कर पशुओं का उपचार किया जायेगा। इसके लिये रोस्टर तैयार किया गया है।
पशु चिकित्सा हेतु विभाग के टॉल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क कर सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







