छपरा जंक्शन से मशरक के रास्ते यशवंतपुर तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, लगाया गया है 22 कोच

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 05183/05184 छपरा-यशवन्तपुर-छपरा वाया कप्तानगंज, पडरौना पूजा विशेष गाडी का संचलन छपरा से 16 नवम्बर, 2024 को तथा यशवन्तपुर से 19 नवम्बर, 2024 को एक फेरे के लिये किया जायेगा।
जानिए टाइमिंग और रूट
05183 छपरा-यशवन्तपुर पूजा विशेष गाड़ी 16 नवम्बर, 2024 को छपरा से 05.30 बजे प्रस्थान कर मसरख से 06.32 बजे, दिघवा दुबौली से 06.50 बजे, थावे से 08.20 बजे, पड़रौना से 09.25 बजे, कप्तानगंज से 10.05 बजे, गोरखपुर से 11.15 बजे, खलीलाबाद से 11.50 बजे, बस्ती से 12.20 बजे, मनकापुर से 13.20 बजे, गोण्डा से 13.45 बजे, बाराबंकी से 14.42 बजे, बादशाहनगर से 15.30 बजे, ऐषबाग से 16.15 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 17.55 बजे, ऊरई से 19.36 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 21.25 बजे, दूसरे दिन भोपाल से 03.05 बजे, इटारसी से 04.50 बजे, नागपुर से 09.50 बजे, बल्हारषाह से 13.45 बजे, सिरपुर कागजनगर से 13.40 बजे, काजीपेट से 16.45 बजे, काचीगुड्डा से 20.10 बजे, महबूबनगर से 21.50 बजे, तीसरे दिन करनूल सिटी 00.10 बजे, अनन्तपुर से 04.15 बजे तथा धर्मावरम् से 05.20 बजे छूटकर यषवन्तपुर से 10.30 बजे पहुचेगी।
वापसी में 19 नंवबर को चलेगी ट्रेन
वापसी यात्रा में 05184 यशवन्तपुर-छपरा पूजा विषेष गाड़ी 19 नवम्बर, 2024 को यशवन्तपुर से 07.30 बजे प्रस्थान कर धर्मावरम् से 11.40 बजे, अनन्तपुर से 12.27 बजे, करनूल सिटी से 15.02 बजे, महबूबनगर से 18.22 बजे, कांचीगुड्डा से 20.50 बजे, काजीपेट से 23.17 बजे, दूसरे दिन सिरपुर कागजनगर से 02.42 बजे, बल्हारषाह से 04.50 बजे, नागपुर से 08.20 बजे, इटारसी से 13.20 बजे, भोपाल से 16.00 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 20.20 बजे, ऊरई से 21.42 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 00.10 बजे, ऐशबाग से 02.05 बजे, बादशाहनगर से 02.27 बजे, बाराबंकी से 03.12 बजे, गोण्डा से 05.15 बजे, मनकापुर से 05.42 बजे, बस्ती से 06.55 बजे, खलीलाबाद से 07.30 बजे, गोरखपुर से 08.35 बजे, कप्तानगंज से 09.22 बजे, पड़रौना से 09.58 बजे, थावे से 11.30 बजे, दिघवा दुबौली से 12.15 बजे तथा मसरख से 12.33 बजे छूटकर छपरा 13.30 बजे पहुँचेगी।
ट्रेन में लगा है 22 कोच
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 12, शयनयान श्रेणी के 04 तथा द्वि़तीय श्रेणी कुर्सीयान के 04 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



