
छपरा| सारण जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने तथा प्रशासनिक कार्यों में सुगमता लाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कई पुलिस निरीक्षक (पु०नि०) एवं पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) को नए थाना एवं इकाई में पदस्थापित किया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने-अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर उसका प्रतिवेदन समर्पित करें।
कई अंचल निरीक्षक भी बदले गए
- मुफस्सिल के पर्ववेक्षी पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक कृपा सागर को सदर अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।
- मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार को मुफस्सिल अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक पद मिला है।
- पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार को मढ़ौरा से मुफस्सिल पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है।
- पु०नि० कामेश्वर प्रसाद को नगर/भगवान बाजार से सोनपुर भेजा गया है।
- प्रभारी खनन कोषांग पु०नि० सृजन कुमार को मढ़ौरा का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है।
- मढौरा के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को नगर/भगवान बाजार थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है।
- एकमा थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक ध्रुव कुमार पुलिस केंद्र भेजा गया है।
- पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक राजकिशोर प्रसाद को मढौरा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।
- डोरीगंज थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार को सोनपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार पासवान को मशरक थानाध्यक्ष से तबादला कर पुलिस केंद्र भेजा गया है।
- पुलिस निरीक्षक अश्विनी कुमार तिवारी को साइबर थाना से मशरक थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- पुलिस निरीक्षक रामबालक यादव को एकमा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार को मुफस्सिल थानाध्यक्ष बनाया गया है।
थानाध्यक्ष स्तर पर बड़े बदलाव:
- कोपा थाना के थानाध्यक्ष पिंटू कुमार को बनियापुर थानाध्यक्ष, जबकि संजीत कुमार-2 को बनियापुर थानाध्यक्ष से कोपा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
- गौरा थानाध्यक्ष सिमरन कुमारी को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। गौरा थाना की कमान अब मो. महताब खाँ संभालेंगे।
- रिविलगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष नयागांव बनाया गया है। वहीं रिविलगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार को रिविलगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- इसुआपुर के अपर थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को मकेर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- मकेर थाना के थानाध्यक्ष पप्पू कुमार जलालपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- जलालपुर के थानाध्यक्ष राजेश कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है।
- भेल्दी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रवण कुमार पाल को सौंपी गई है। जो पहले मशरक में अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। वहीं भेल्दी थानाध्यक्ष राकेश कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है।
- इसुआपुर थाना में गौरव कुमार गौरव को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जो पहले साइबर थाना में पदस्थापित थे। इसुआपुर के थानाध्यक्ष कमल राम को पुलिस केंद्र भेजा गया है।
- भेल्दी के अपर थानाध्यक्ष राज शेखर को डोरीगंज थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।
- मकेर के अपर थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार-2 को दिघवारा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- दिवघारा थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा को पुलिस केंद्र भेजा गया है।
- रसुलपुर के थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस केंद्र भेजा गया है।रसुलपुर के अपर थानाध्यक्ष प्रिंस राज को रसुलपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- पानापुर थानाध्यक्ष राजा राम को पुलिस केंद्र में भेजा गया है। मुफस्सिल थाना में तैनात संजीत कुमार-1 को पानापुर का थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।
- भगवान बाजार के अपर थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव को नगरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगरा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार को दाउदपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार-2 को पुलिस केंद्र में भेजा गया है।
कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम
सारण पुलिस के इस व्यापक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। खासकर संवेदनशील एवं व्यस्त थानों में नए अधिकारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सारण पुलिस का यह प्रशासनिक पुनर्गठन स्पष्ट संकेत देता है कि पुलिस महकमा जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







