सारण DM का फरमान: दुकानों के बाहर डिस्प्ले करना होगा GST नंबर, नहीं तो लगेगा 50 हजार जुर्माना

छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर ने राज्यकर संयुक्त आयुक्त कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की। सारण जिला में राज्यकर के दो अंचल स्थित हैं, सारण अंचल एक एवं दो। दोनों अंचल को राज्यकर संयुक्त आयुक्त द्वारा हेड किया जाता है।
समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अंचल एक में लगभग 7600 तथा अंचल दो में लगभग 7400 दुकान/प्रतिष्ठान जीएसटी के तहत निबंधित हैं। अंचल एक के लिये 240 करोड़ तथा अंचल दो के लिये 108 करोड़ रूपये का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित है।
नियमानुसार सभी जीएसटी निबंधित दुकानों-प्रतिष्ठानों को दुकान-प्रतिष्ठान के बाहर जीएसटी नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य है। प्रदर्शन नहीं करने वाले दुकानों/प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 50 हजार रूपये फाइन का प्रावधान है। एक महीने के अंतराल के बाद सभी जीएसटी निबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों की जाँच कर बाहर में जीएसटी निबंधन संख्या प्रदर्शित नहीं करने वालों के विरूद्ध पेनाल्टी लगाने का निदेश दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



