छपरा में BPSC परीक्षा के दौरान केंद्रों का जायजा लेते रहें डीएम-एसपी
छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के साथ गर्ल्स स्कूल, ब्रजकिशोर किंडर गार्टन, गंगा सिंह कॉलेज, सारण एकेडमी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, राजपूत हाई स्कूल छपरा सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में बिहार लोक सेवा आयोग , पटना के द्वारा आयोजित 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कदाचार मुक्त , स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश लगातार देते रहे।
उनके द्वारा बताया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित है।परीक्षा को स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संचालन कराने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं हर पल की जानकारी हेतु जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या – 06152-242444 क्रियाशील होने की जानकारी दी गई।
परीक्षा कदाचार रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से दण्डाधिकारियों , (महिला एवं पुरुष) पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई थी ।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गरिमा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफल संचालन करवाया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



