
छपरा। अब छपरा में भी मरीजों को बिना ऑपरेशन और बिना दर्द के बवासीर, फिशर और फिस्टुला जैसी बीमारियों से राहत मिल सकेगी। शहर के नगरपालिका चौक स्थित यदुवंशी राय मेमोरियल अस्पताल में पहली बार लेजर तकनीक से प्रॉक्टोलॉजी के सभी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इस नई तकनीक के जरिए मरीजों को बिना चीर-फाड़, खून बहाए और दर्द के इलाज मिल रहा है।
लेजर तकनीक से इलाज के फायदे
पटना के पीएमसीएच में जेनरल, लैप्रोस्कोपिक और लेज़र सर्जन डॉ. श्वेत शिखा ने कहा कि यह तकनीक मरीजों के लिए बहुत सुरक्षित और प्रभावी है। डॉ. श्वेत शिखा ने यह भी बताया कि कई लोग ऑपरेशन के डर से बवासीर, फिशर और फिस्टुला जैसी समस्याओं का इलाज नहीं करवाते और इन बीमारियों को बढ़ने देते हैं। नतीजतन, ये बीमारियां और जटिल हो जाती हैं और मरीजों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे इन समस्याओं का समय पर इलाज करवाएं और ऑपरेशन के डर से न घबराएं, क्योंकि लेजर तकनीक से इलाज अब एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बन चुका है।
ये होगा लेजर तकनीक का फायदा
- बिना चिरा लगाए – ऑपरेशन के दौरान कोई कट या घाव नहीं होता।
- बिना रक्तस्त्राव – इलाज के दौरान खून नहीं बहता।
- बिना दर्द – इस तकनीक में मरीज को कोई दर्द नहीं होता।
- 24घंटे में छुट्टी – इलाज के बाद मरीज को केवल 24 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।
- फिर से होने की कम संभावना – इस तकनीक से उपचार के बाद बीमारी के फिर से होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
- तेज रिकवरी – मरीज की रिकवरी बहुत तेज होती है और जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट आता है।
- निशान रहित – इलाज के बाद शरीर पर कोई निशान या दाग नहीं रहते, जिससे मरीज को कोई असुविधा नहीं होती।
छपरा में नया अवसर
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार ने कहा कि यदुवंशी राय मेमोरियल अस्पताल में शुरू हुई यह लेजर तकनीक छपरा और आस-पास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ा मेडिकल मील का पत्थर साबित हो रही है। अब लोग बिना किसी डर और परेशानी के अपने इलाज के लिए अस्पताल में आ सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। यह नई सुविधा छपरा के लोगों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, क्योंकि अब उन्हें पटना या बड़े शहरों में जाकर इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







