छपरा में छलका लोको पायलटों का दर्द- ओभर टाइम कार्य दे रहा है बड़ी दुर्घटना को न्योता
लोको पायलटों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन
ओभर टाइम नहीं करने पर सस्पेंड करने की दी जा रही धमकी
छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन छपरा शाखा के मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह के अध्यक्षता में रविवार को धरना प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन के प्रति विरोध जताया गया।
उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में लोको पायलटो से रेल प्रशासन जबरदस्ती नियम के खिलाफ आवश्यकता से अधिक ड्यूटी ले रही है। इस स्थिति में लोको पायलटो का विरोध जायज है। एक दिन में लोको पायलट को नौ घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं करना है, ऐसा रेलवे बोर्ड का आदेश है।
इस नियम को ताक पर रखते हुए वाराणसी मंडल के रेल अधिकारियों द्वारा जबरन आवश्यकता से अधिक ड्यूटी करने को मजबूर किया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें सस्पेंड करने और रिमूव करने की धमकी दी जा रही हैं। रनिंग रूम में रेल चालकों को नियमानुसार 8 घंटे एवं हेड क्वार्टर में 16 घंटे रेस्ट करने का नियम है, जबकि क्रमश: 6 घंटे एवं 14 घंटे के बाद उन्हें ड्यूटी दे दिया जा रहा है।
इस स्थिति में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला नहीं जा सकता। यूनियन के नेताओं का मांग है कि रेल चालकों को 36 घंटा के अंदर में हेड क्वार्टर वापस कर दिया जाए। एक तरफ जहां भारतीय रेल संरक्षा, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है दूसरी तरफ इस तरह से सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करना बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता है। इस धरना प्रदर्शन में मजदुर यूनियन के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, राकेश कुमार संयुक्त मंत्री, समरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, विनय सिंहा, विजय कुमार यादव, शेष नाथ सिंह संगठन मंत्री, नीरज पासवान, संजय चौधरी, रविन्द्र सिंह, मान सिंह यादव, सतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद, प्रशांत यादव, शुभांशू राज, डीएम सिंह, डी के सिंह मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



