छपरा में राजधानी एक्सप्रेस में लड़कियो से छेड़खानी के आरोप में सेना के 2 जवान गिरफ्तार

छपरा।डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के आरोप में 2 जवानों को गिरफ्तार किया गया है और इन्हें छपरा जंक्शन जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी सूत्रों के अनुसार डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लड़कियों का एक ग्रुप जा रहा था और उसी बोगी में सेना और आरपीएफ के जवान भी थे।
जो नशे में धुत बताए जा रहे थे इन लोगों ने उक्त लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया तो लड़कियों ने इसका विरोध किया और ट्रेन में एस्कॉर्ट पार्टी ने उन दोनों को अपने गिरफ्त में ले लिया और इसकी सूचना छपरा जंक्शन को दी। छपरा जीआरपी ट्रेन के छपरा पहुंचते ही दोनों जवानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया और जांच शुरू की फिलहाल दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गिरफ्तार जवानों में एक अमरजीत सिंह जम्मू का रहने वाला है जबकि मुकेश कुमार सिंह पंजाब का रहने वाला बताया गया है। वही छपरा जीआरपी ने बताया कि उक्त दोनों जवानों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है और इनके यूनिट को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग







