छपरा में खुला लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग के क्षेत्र में तेजी से उभरते ब्रांड वाशिंग एक्सप्रेस का आउटलेट

छपरा। लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग के क्षेत्र में तेजी से उभरते ब्रांड वॉशिंग एक्सप्रेस के छपरा आउटलेट का शुभारंभ सोमवार को सूबे के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया। शहर के श्रीनंदन पथ जेपीएम कॉलेज के नजदीक स्थित आउटलेट का उद्घाटन करते हुए मंत्री श्री राय ने कहा कि वाशिंग एक्स्प्रेस आधुनिक तकनीक से सुसज्जित लॉन्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग ब्रांड है। जिसने महज 5 वर्षों में ही अपनी उत्कृष्ट सेवाओं की बदौलत देश के कई राज्यों में अपना एक विशिष्ट स्थान बना लिया है।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वाशिंग एक्स्प्रेस आम लोगों को उन्नत सेवा देने के साथ-साथ काफी संख्या में रोजगार भी दे रहा है, जो सराहनीय प्रयास है। समारोह में उपस्थित प्रबंध निदेशक राहुल कालरा ने कहा कि कंपनी ने ग्राहक संतुष्टि से लॉन्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।
https://fb.watch/m-I-jp29tz/?mibextid=RUbZ1f
कंपनी वर्तमान में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में लगभग 50 से अधिक शाखाओं का सुचारू रूप से संचालन कर रही है तथा 2024 तक देश भर में 200 शाखाओं के लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है। कंपनी ड्राईक्लीनिंग के साथ शू क्लीनिंग, लगेज लॉन्ड्री, सोफा क्लीनिंग तथा सेनिटायीजेशन जैसी नई सेवाएं भी देती है। कंपनी के वरीय डायरेक्टर प्रेम कुमार सिंह एवं छपरा के फ्रेंचाइजी पार्टनर शशिभूषण प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के तमाम लोग उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



