दो लाख इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली प्यारे लाल कोड़ा गिरफ्तार, पिछले 10 वर्षों से चल रहा था फरार

पटना:सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत 32वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रविवार को दो लाख इनामी रकम के मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा उर्फ़ प्यारे लाल कोड़ा को कजरा पुलिस थाना क्षेत्र के कानिमोह गाँव से गिरफ्तार किया गया।
32वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, डोभी के डी-समवाय बन्नू बगीचा ने अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) लखीसराय, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लखीसराय की अगुवाई में स्थानीय पुलिस के सहयोग से कजरा पुलिस थाना क्षेत्र के कानिमोह गाँव में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया और मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा उर्फ़ प्यारे लाल कोड़ा को कानिमोह गाँव से गिरफ्तार है।
गिरफ्तार नक्सली कारे लाल कोड़ा पर लखीसराय जिले के विभिन्न थानों में अब तक ज्ञात 11 नक्सल कांड दर्ज है तथा वह पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था। गहन पूछताछ के बाद, उसे अगली कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बन्नू बगीचा को सौंप दिया गया है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



