
छपरा। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Health Minister mangal Pandey) ने सारण वासियों को बड़ी सौगात दी है। 24 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) और 1 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर जनता की सेवा में सर्मपित कर दिया। सारण जिले के लहलादपुर , बनियापुर और नगरा में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बनियापुर के भिट्टी में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
आमजनों को सभी सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने का प्रयास
इस मौके पर उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सोच सिर्फ भवन बनाना नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सेवाओं का विस्तार करना भी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार का मकसद आमजनों को सभी सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने का है। सरकार का मकसद सामान्य और लाचार व्यक्ति को स्वास्थ सहायता के लिए किसी के सामने हाथ नहीं उठाना पड़े इसका है।
ये भी पढ़ें: जहाँ गूंजती थी किलकारियाँ, वहीं पसरा मातम, गढ़े में डूबने से 2 मासूम की मौत
सभी अस्पतालों में आसानी से उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध कराया जा रहा है। मंगल पांडेय ने कहा कि पिछले पांच छह वर्षों से हमने चमकी को लगभग समाप्त सा कर दिया है। शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने एएनएम को चमकी किट भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह हर स्वास्थ्य संस्थानों को दिए जाएगें। इसमें 13 प्रकार के उपकरण हैं। उन्होने कहा कि जल्द हीं स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों की कमी को दूर किया जायेगा।
अब हर मरीज को मिलेगा समुचित इलाज, नए अस्पतालों में सभी आधुनिक सुविधाएं:
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा सारण जिले के लहलादपुर, बनियापुर और नगरा में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, और बनियापुर के भिट्टी में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन के जनता के सेवा के लिए समर्पित कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस सुसज्जित अस्पताल का निर्माण कराया गया है। प्रत्येक सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में करीब 7 करोड़ 69 लाख रूपये की लागत आयी है। वहीं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1 करोड़ 30 लाख की लागत से बना है।
उन्होने बताया कि 30 बेड का लहलादपुर और बनियापुर सीएचसी G+2 बना है। वहीं 30 बेड नगरा सीएचसी चार मंजिला बनाया गया है। BMSICL द्वारा निर्माण कार्य किया गया है। प्रत्येक सीएचसी निर्माण लागत ₹7.69 करोड़ है। यहां पर ओपीडी डॉक्टर रूम, Minor OT, एक्सरे, अल्ट्रा साउंड, प्रसव पूर्व और बाद देखभाल की सुविधा मेजर ओटी, आईसोलेशन वार्ड, महिला और पुरुष वार्ड, मेडिकल गैस पाइपलाइन, फायर फाइटिंग सिस्टम, विशेष उपचार इकाई,आरओ जल, महिला-पुरुष-दिव्यांग शौचालय, वर्षा जल संचयन आदि की सुविधा उपलब्ध है। कुल 24 करोड़ 37 लाख की योजनाओं की सौगात दी है।
1 करोड़ 30 लाख की लागत से बना है एपीएचसी:
बनियापुर प्रखंड के भिट्टी में एक करोड़ 30 लाख लागत से बना एपीएचसी का भी उद्घाटन किया गया। Minor OT (ऑपरेशन थियेटर), हेल्थ & वेलनेस हॉल, बच्चों की देखभाल कक्ष, स्टाफ रूम, औषधि भंडारण कक्ष, चिकित्सा अधिकारी कक्ष,अन्य आधुनिक सुविधाएँ: फर्नीचर, सीसीटीवी, शुद्ध पेयजल, शौचालय (महिला, पुरुष व दिव्यांग) है।
तीन माह के अंदर 41 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली:
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर पिटारा खोल दिया है। तीन माह के अंदर तकरीबन 41 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी। इसके अलावा अगले 15 दिनों के अंदर 10,600 एएनएम की भी नियुक्ति की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



