छपरा में सड़क दुघर्टना में सिवान के युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए शख्स की सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कुकुमपुर निवासी अच्छेलाल शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र जीतन शर्मा के रूप में हुई। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक फुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में आया था वहीं पर अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।
घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक विवाहित हैं और उसको दो लड़का और एक लड़की हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



