छपरा में मेयर चुनाव को लेकर वैश्य समाज एकजुट, बैठक कर बनाई रणनीति

छपरा। छपरा नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। सारण जिला वैश्य महासभा छपरा की एक बैठक ब्याहुत धर्मशाला में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र साह मुखिया एवं संचालन छठी लाल प्रसाद ने किया। इस बैठक में वैश्य समाज के संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस पर विभिन्न व्यक्तियों ने अपने-अपने विचार रखें। साढ़ा ढ़ाला में विस्थापित दुकानदारों के बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए तोड़ने की कार्रवाई की निंदा की गई एवं प्रशासन से मांग की गई कि उनके पुनर्निवास की व्यवस्था जिला प्रशासन पहले करें उसके बाद तोड़े।
क्योंकि रोजी रोजगार के साधन उजड़ जाने के बाद दुकानदारों की पारिवारिक स्थिति दयनीय जाएगी और उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति आ जाएगी। आगामी मेयर के उप चुनाव को लेकर भी संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए एवं समाज में त्याग, सहयोग एवं प्रेम को बढ़ाकर सबका दिल जीतने का प्रयास करने को कहा गया।
बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से वीरेंद्र साह मुखिया, प्राचार्य सिया शरण प्रसाद, डॉ हरिओम प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद, संतोष कुमार , शोभा देवी, चांदनी प्रकाश, मधु कुमारी, मुरारी कुमार, शंभू नाथ प्रसाद, राजेश फैशन, रवि कुमार, राजेश डाबर, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील कुमार ब्याहुत, कन्हैया कुमार राज, जयचंद प्रसाद, शिवकुमार ब्याहुत, कृष्ण कुमार वैष्णवी, विद्यासागर विद्यार्थी, राजेश नाथ प्रसाद मुन्ना जी, ओमप्रकाश गुप्ता स्वर्णकार, शंभू कुमार, राकेश फैशन, अमन कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, विष्णु देव प्रसाद, शशि भूषण गुप्ता, किशन कुमार थे। बैठक में सैकड़ो लोग उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरिओम प्रसाद ने किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



