Special Train: छपरा के रास्ते झांसी से आसनसोल के लिए 30 अगस्तचलेगी स्पेशल ट्रेन
21 कोचों के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष ट्रेन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी 29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक कुल 10 फेरों के लिए चलेगी। इस निर्णय से छपरा, हाजीपुर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह और आसनसोल सहित दर्जनों स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से इस स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि का विस्तार किया गया है। ट्रेन पूर्व निर्धारित समय और मार्ग से ही संचालित होगी।
झांसी से इस दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से सुबह 9:20 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन उरई, पोखरायां, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह, मधुपुर तथा चितरंजन होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
आसनसोल से वापसी का समय
04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 30 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को आसनसोल से शाम 5:10 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी कैंट, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, पोखरायां और उरई होते हुए शाम 7:10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
छपरा के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस ट्रेन के संचालन अवधि बढ़ने से छपरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को झारखंड, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से श्रावण, रक्षाबंधन और अगस्त महीने में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ के दौरान यह ट्रेन काफी राहत प्रदान करेगी।
21 कोचों के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
- 02 एसएलआर/डी कोच
- 06 साधारण द्वितीय श्रेणी कोच
- 02 साधारण द्वितीय श्रेणी चेयर कार
- 09 शयनयान (स्लीपर) कोच
- 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3) कोच
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। संचालन अवधि बढ़ने से इस रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधा और अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



