Bhumi Registry : छपरा में एक ही नंबर से 6 जमीन की रजिस्ट्री, DM के आदेश पर FIR दर्ज
नगर थाना में पांच नकली दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकी

छपरा। जिले में फर्जी दस्तावेज बनाकर लाभ उठाने की कोशिश करने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वशिष्ठ तिवारी द्वारा दिए गए परिवाद पत्र के आलोक में की गई जांच के बाद जिला निबंधन कार्यालय द्वारा नगर थाना में पांच नकली दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिला अवर निबंधक कार्यालय के अनुसार, जांच के दौरान दो दस्तावेज — दस्तावेज संख्या 9652, दिनांक 13/08/1982 और 1961, दिनांक 13/03/1964 — संदेह के घेरे में आए। इसके अतिरिक्त वर्ष 1982 के पांच अन्य दस्तावेजों पर भी एक ही दस्तावेज संख्या 9652 अंकित पाए गए, जो प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हुए।
Railway New Rule: रेलवे ने शुरू की ‘जर्नी ब्रेक’ सुविधा, अब सफर के बीच ले सकेंगे आराम |
अपर समाहर्ता स्तर पर भी हुई पुष्टि
इन दस्तावेजों की गहन जांच निबंधन पदाधिकारी के साथ-साथ अपर समाहर्ता द्वारा भी की गई, जिन्होंने इन्हें संदिग्ध और फर्जी करार दिया। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये दस्तावेज रजिस्टर्ड नहीं हैं और न ही इनकी किसी अधिकृत प्रक्रिया के तहत निबंधन हुआ है।
सभी संबंधितों के खिलाफ केस
जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद निबंधन कार्यालय ने सभी लाभुक, दस्तावेज में शामिल गवाह, पहचानकर्ता, और कातिब के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रशासन का मानना है कि कुछ स्वार्थी तत्वों ने बाहर ही नकली दस्तावेज तैयार कर सरकारी व्यवस्था को धोखा देने की कोशिश की है।
Honda Shine 100 की टिकाऊ और भरोसेमंद बाइक हुई launch धांसू 70km माइलेज के धाकड़ माइलेज के साथ |
एक दस्तावेज संख्या बार-बार कैसे?
जिला अवर निबंधक ने बताया कि किसी एक वर्ष में एक ही दस्तावेज संख्या दो बार आवंटित होना संभव नहीं है। इसलिए जब वर्ष 1982 के छह अलग-अलग दस्तावेजों पर एक ही नंबर (9652) मिला, तो यह फर्जीवाड़े का स्पष्ट प्रमाण बन गया।
पहले भी हुई थी कार्रवाई
यह पहला मौका नहीं है जब प्रशासन ने इस तरह की सख्ती दिखाई हो। दिसंबर 2024 में भी वर्तमान अवर निबंधक द्वारा नगर थाना में फर्जी दस्तावेजों को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



