छपरा में मुहर्रम जुलूस पर ड्रोन से होगी निगरानी, DJ होगा जब्त

छपरा। मुहर्रम के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज समाहरणालय सभागार में बैठक की गई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर के पदाधिकारी भी जुड़े थे।
अधिकांश जगह थाना स्तर पर स्थानीय शांति समिति की बैठक आहुत की गई है, जहाँ बैठक नहीं हुई है, अविलंब सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिला के साथ अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया। विधि व्यवस्था हेतु संयुक्त आदेश के माध्यम से दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ससमय कर्त्तव्य स्थल पर उपस्थिति की जानकारी ली जायेगी।
सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाये रखने को कहा गया। बताया गया कि एक साइबर सेनानी ग्रुप बनाया गया है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ जिला के सभी थाना क्षेत्रों से जागरूक लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप के माध्यम से विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों पर 24×7 नजर रखी जा रही है।किसी भी तरह की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सभी थानों को बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार क्षेत्र भ्रमण सुनिश्चित करते रहने का निदेश दिया गया। शत प्रतिशत रूट का भौतिक सत्यापन सभी अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया है। सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जायेगी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जायेगी।
डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है, इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। उल्लंघन करने पर डीजे को जप्त किया जायेगा। विधि व्यवस्था से संबंधित आसूचना संकलन पर विशेष बल देने को कहा गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान
- August 12, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rojgar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए राजेंद्र कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला, देश की प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी भर्ती
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा



