छपरा के JPM कॉलेज में रेड रन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

छपरा। जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के द्वारा रेड रिबन युवा महोत्सव 2023 के अंतर्गत रेड रन मैराथन (5 किलोमीटर) प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में किया गया। रेड रन मैराथन टीम को प्राचार्या डॉ मंजू कुमारी सिन्हा ने शुभकामनाएं देकर महाविद्यालय प्रांगण से रवाना किया। टीम महाविद्यालय प्रांगण से लगभग 1 किलोमीटर पैदल चलते हुए एवं “रेड रिबन ने ठाना है एड्स को जड़ से मिटाना है” के नारे लगाते हुए स्टेडियम पहुंची।
इस मैराथन प्रतियोगिता में कुल 30 छात्राओं ने भाग लिया। रेड रिवन नोडल पदाधिकारी डॉ अर्चना सिन्हा के साथ निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ रेखा श्रीवास्तव , डॉक्टर पूनम कुमारी एवं डॉ बबिता वर्धन प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहीं। इस दौरान मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ कुमारी नीतू सिंह भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहीं।
निर्णायक मंडल ने कुल प्रतिभागियों में से विजेता के रूप में 10 प्रतिभागियों का चयन किया जिनके नाम क्रमशः राजश्री, गिरिजा, संजू, श्रुति गुप्ता, निशू, काजल, मनु, खुशी, नेहा एवं विश्वजीत हैं।चयनित प्रतिभागी दिनांक 7 अगस्त को राजेंद्र महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



