अब छपरा में फुटपाथी दुकानदारों के लिए लागू हुआ ड्रेस कोड, चौक-चौराहों पर बनेगा हैप्पीनेस स्थल

छपरा। छपरा शहर अब बदला-बदला सा नजर आयेगा। शहर के विकास को लेकर नगर निगम के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। अब छपरा में फुटपाथी दुकानदारों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जायेगा। साथ हीं शहर में हैप्पीनेस स्थल बनाया जायेगा। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा फुटपाथी विक्रेता संघ के साथ बैठक आयोजित किया गया है।
जिसमे म्युनिसिपल चौक से थाना चौक होते हुये दरोगा राय चौक तक लगाए जा रहे फुटपाथी दुकानदारों को एक्टिविटी वाइज ड्रेस कोड निर्धारित किया जायेगा। फ्रूट वेजिटेबल के लिए ग्रीन कलर का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। फ़ास्ट फ़ूड के लिए येल्लो कलर, गारमेंट के लिए ब्लु कलर ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। सभी मोची को अनुमंडल कार्यालय के सामने से हटाने का आदेश दिया गया है उनको महमूद चौक के पास सिफ्ट किया जाएगा।
शहर के सौंदयीकरण के लिए नगर आयुक्त ने शहर के बीच चौक चौराहो के बगल में हैप्पीनेस स्थल बनाए जाने के लिए आदेश कनीय अभियंता अभय कुमार एवं स्वछता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा एवं सुमित कुमार को दिए. एक सप्ताह के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. बैठक में दोनों स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, नगर प्रबंधक वेद प्रकाश वर्णवाल, सिटी मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, अर्चना सिंह, फुटपाथी संघ के अध्यक्ष मदन पंडित, उपाध्यक्ष बिष्णु, छोटन कुमार आदि उपलब्ध थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



