छपरा में RTA सचिव ने की बसों के परमिट और फिटनेस की जांच, 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला

छपरा। सारण के प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) की सचिव सुधा गुप्ता ने बसों की गहन जांच की। इस जांच अभियान के दौरान बसों के परमिट, बीमा, फिटनेस और अन्य संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन पाए गए। इनसे कुल 55,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि कई वाहनों के परमिट की शर्तों का पालन नहीं हो रहा था, वहीं कुछ के बीमा और फिटनेस प्रमाण पत्र अद्यतन नहीं थे।
प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा ने पूर्व में निर्देश दिया था कि परमिट, बीमा और फिटनेस को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आयुक्त ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस जांच अभियान के दौरान कई वाहनों का परमिट भी रद्द किया गया। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



