WPSC Result: सारण के लाल ब्रजेश ने WPSC में 24वीं रैंक लाकर हासिल की सफलता
पहले ही प्रयास में मिली सफलता, अब लक्ष्य है आईपीएस बनना

छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड अंतर्गत इसराइली गांव के बेटे बृजेश ठाकुर ने वेस्ट बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन (WPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। बृजेश की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे सारण के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
छपरा में स्वास्थ्य विभाग की पहल: हर माँ को मिलेगा पोषण और सुरक्षा का तोहफा |
बृजेश ठाकुर, इसराइली गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मढ़ौरा से प्राप्त की और वर्तमान में विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में क्वालिटी चेकर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह सफलता पहले ही प्रयास में मिली है, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होना है।
बृजेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा, “यह तो एक पड़ाव है, मुझे अभी और आगे बढ़ना है। मेरी तैयारी का अगला चरण अब यूपीएससी की ओर केंद्रित होगा।”
सारण की 1346 इंटर पास अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा 15 हजार का प्रोत्साहन |
उनकी इस सफलता पर गांव और जिले भर में खुशी का माहौल है। बृजेश को बधाई देने वालों में अवधेश शर्मा, सुनील शर्मा, मुन्ना शर्मा, अशोक शर्मा सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मार्केट में एक्स्ट्रा लक्ज़री लुक के साथ Maruti Suzuki Eeco हुई Launch बेहतरीन बूट स्पेस के साथ जाने कीमत |
बृजेश की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे कस्बों और गांवों से निकलकर बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने हुनर का लोहा मनवाना चाहते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



