
छपरा। सारण पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जिले के जनता बाजार पुलिस टीम द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में अनैतिक देह व्यापार खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जनता बाजार थानान्तर्गत ग्राम दंदासपुर स्थित ढोढ़नाथ मंदिर के पास सांमत होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनता बाजार पुलिस टीम द्वारा छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में 03 युवतियों को मुक्त कराकर इस धंधें में शामिल 03 अभियुक्तों को आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया गया।
इन बरामद युवतियों द्वारा बताया गया कि होटल संचालक उनको पैसा का प्रलोभन देकर इस कार्य के लिए प्रताड़ित करते है। अनैतिक देह व्यापार में लिप्त रहने के आरोप में होटल संचालक एवं अभियुक्तों के विरूद्ध जनता बाजार थाना कांड संख्या-165/24, दिनांक-18.08.2024, धारा-3/4/5/6 Immoral Traffic (Prevention) Act 1956 के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः
1. चितरंजन कुमार, उम्र-22 वर्ष, पिता-जगत प्रसाद, सा0-सोहई, थाना-बनियापुर, जिला-सारण।
2. बिक्की कुमार, उम्र-23 वर्ष, पिता-तेरस दास, सा0-हमिन्दपुर, थाना-बैकुण्ठपुर, जिला-गोपालगंज।
3. राहुल कुमार, उम्र-24 वर्ष, पिता-तुफानी साह, सा0-रामगढ़ा, थाना-दुरौधा, जिला-सिवान।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारीः-
राज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, पु0अ0नि0 निर्मला सुमन, थानाध्यक्ष, जनताबाजार थाना, प्र0पु0अ0नि0 दिलीप चैधरी, जनताबाजार थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



