सारण पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

छपरा : सारण जिले के गौरा पुलिस ने एक देशी लोडेड पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सारण पुलिस हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस सख्त है। शादी या किसी भी खुशी के अवसर पर रुतबा दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग करने वाले सीधे जेल जा रहे है । उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ता है । इतना ही नहीं हर्ष फायरिंग के लिए उकसाने वाले पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार बार को गौरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की खोरर्मपुर के नौसाद आलम, पिता अब्दुल गफ्फार अपने पास एक अवैध देशी पिस्टल रखता है और समय समय पर उसका प्रयोग कर लोगों में भौकाल बनता है.
डराता धमकाता है और फायरिंग भी करता है। सूचना के बाद गौरा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को उसके घर से देशी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
इस संबंध में गौरा थाना में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है की युवक के पास कहा से देशी पिस्टल तथा गोली आया। छापेमारी दल में गौरा थाना प्रभारी अशोक कुमार चौधरी व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



