मढौरा-मशरक के रास्ते थावे से पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी का संचलन पटना एवं थावे से 01 अप्रैल से 30 जून,2025 तक 91 फेरों के लिये किया जायेगा।
03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून, 2025 तक पटना से 12.10 बजे प्रस्थान कर फुलवारी शरीफ से 12.22 बजे, पाटलिपुत्र से 12.45 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 12.51 बजे, दिघवारा से 13.52 बजे, गोल्डिनगंज से 14.25 बजे, खैरा से 15.13 बजे, मढ़ौरा से 15.32 बजे, मसरख से 15.48 बजे, राजापट्टी से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.17 बजे, सिधवलिया से 16.32 बजे, रतनसराय से 16.47 बजे तथा गोपालगंज से 17.07 बजे छूटकर थावे 17.40 बजे पहुंचेगी।
03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून, 2025 तक थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 18.35 बजे, रतनसराय से 18.55 बजे, सिधवलिया 19.12 बजे, दिघवा दुबौली से 19.30 बजे, राजापट्टी से 19.45 बजे, मसरख से 19.57 बजे, मढ़ौरा 20.22 बजे, खैरा 20.38 बजे, गोल्डिनगंज से 21.20 बजे, दिघवारा 21.32 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 23.00 बजे, पाटलिपुत्र से 23.10 बजे तथा फुलवारी शरीफ से 23.35 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 22 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेगे।
Author Profile

Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक



