
छपरा ।सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चिरांद रोड स्थित भारत फाइनेंस से चार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर नौ लाख 95 हजार 86 रुपए लूट लिए इस दौरान खाना बना रही रसोइयों को कमरे में भी बंद कर दिया। पूरी घटना की विडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है।शोरगुल के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी है। इस संबंध में भारत फाइनेंस के गड़खा ब्रांच मैनेजर समस्तीपुर पुषा निवासी धर्मनाथ वर्मा ने बताया की गुरुवार सुबह 10:15 बजे एक व्यक्ति भारत फाइनेंस के चिरांद रोड स्थित हेड ब्रांच में आया और मुझसे से पूछा यही भारत फाइनेंस है।
जैसे ही उन्होंने कहा कि हां यही है। तब तक माथे पर पिस्तौल तान दिया तब तक तीन और लोग घुस गए। चारों ने मिलकर पूछा कि पैसा कहां है। बीसीएम ने कहा कि पैसा नहीं है उसके बाद चाबी पूछा तो उन्होंने कहा की चाबी नहीं है उसके बाद पिस्टल के बल पर जब से चाबी निकाल कर काउंटर में रखें पैसा निकाल कर आसानी से भाग गए ।
लूट के दौरान खाना बना रही रसोईया को भी एक कमरे में बंद कर दिया। पूरी घटना ऑफिस में लगी सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। अपराधियों के भागने के बाद बीसीएम नीचे आकर शोर मचाने लगे।जिस पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी समाचार प्रेषण तक पुलिस को लिखित आवेदन दी जा चुकी थी। जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
एक दिन पहले ही वसूल कर लाई गई थी पैसा
गड़खा में गुरुवार सुबह इतनी बड़ी लूट की घटना सुन सभी हैरान हैं। बीसीएम धर्मनाथ वर्मा ने बताया कि भारत फाइनेंस द्वारा महिलाओं को लोन दिया जाता है पूरे क्षेत्र से पैसे वसूल कर कर्मचारियों द्वारा एक दिन पहले ही हेड ब्रांच में जमा की गई थी। घटना के पीछे अपराधियों कि पहले से योजना थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की विडियो समेत मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



